Tejashwi Yadav: तेजस्वी से बैर नहीं, सुदय की खैर नहीं, बिहार अधिकार यात्रा में फूटा राजद समर्थकों का गुस्सा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Sep 2025 7:25 PM
जहानाबाद में तेजस्वी यादव की सभा की तस्वीर
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से हुई. यात्रा के पहले ही दिन भारी विरोध का सामना करना पड़ा. स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और काफिले को रोक दिया.
Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से हुई. पहले ही दिन स्थानीय विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला. गांधी मैदान में आयोजित सभा पर बड़ी संख्या में लोग तख्तियां लेकर पहुंचे और सुदय हटाओ, जहानाबाद बचाओ के नारे लगाए. इस हंगामे से माहौल गरमा गया.
अन्य हिस्सों में भी विरोध
केवल सभा स्थल ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी सुदय यदव का विरोध देखा गया. फिदा हुसैन मोड़ और घोसी मोड़ पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के काफिले को रोकने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान लोगों ने “तेजस्वी से बैर नहीं, सुदय की खैर नहीं” के भी नारे लगाए.
कार्यकर्ताओं के अपमान का लगाया आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक सुदय यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान किया है. उनका कहना था कि विधायक ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की उस सोच को ठेस पहुंचाई है, जिसके लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. इसके साथ ही उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि योजनाओं की राशि का मनमाने ढंग से बंटवारा कर अपने समर्थकों को लाभ पहुंचाया गया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
भारी संख्या में पहुंचे लोग
सुदय यादव के खिलाफ इस विरोध का असर तेजस्वी यादव की सभा पर नहीं पड़ा. बारिश के बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सभा स्थल पर पोस्टर-बैनर सजाकर माहौल बना दिया. तेजस्वी यादव ने जहानाबाद से यात्रा शुरू करने के बाद इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा में भी सभा को संबोधित किया.
जहानाबाद को राजद का परंपरागत गढ़ माना जाता है. ऐसे में स्थानीय विधायक के खिलाफ उठी यह नाराजगी महागठबंधन के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. अगर कार्यकर्ताओं की नाराजगी समय रहते खत्म नहीं हुई, तो चुनावी समय में यह विवाद राजद के लिए चुनौती साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: पटना दहलाने की साजिश! 34 जगहों पर RDX लगाने की धमकी देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










