जहानाबाद एसपी आधी रात में पहुंचे साइबर और मखदुमपुर थाना, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
मखदुमपुर एवं साइबर थाना का निरीक्षण करते एसपी कोटा किरण कुमार

मखदुमपुर एवं साइबर थाना का निरीक्षण करते एसपी कोटा किरण कुमार

Jahanabad SP Inspection : जहानाबाद SP कोटा किरण कुमार ने देर रात साइबर थाना और मखदुमपुर थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जन शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया. साथ ही पुलिसकर्मियों को संवेदनशील और जवाबदेह बनने की नसीहत दी.

विज्ञापन

Jahanabad SP Inspection : जहानाबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने गुरुवार की मध्यरात्रि साइबर थाना और मखदुमपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जन शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया.

साइबर थाना की कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सबसे पहले साइबर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित सभी अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे. एसपी ने साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए.

ऑनलाइन पोर्टल अपडेट रखने पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों पर मामलों की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए. साथ ही अनुसंधान और अन्य पुलिस कार्यों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए.

मखदुमपुर थाना में अभिलेख और लंबित मामलों की जांच

इसके बाद पुलिस अधीक्षक मखदुमपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हाजत, महत्वपूर्ण अभिलेखों, लंबित कांडों और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया.

वारंट और कुर्की-जब्ती कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश

एसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, आम लोगों की शिकायतों का समय पर निवारण तथा वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी.

पुलिसकर्मियों को संवेदनशील और जवाबदेह बनने की नसीहत

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अनुसंधान कार्य में तेजी लाने तथा आम जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रवैया अपनाने की हिदायत दी.

Also Read : जहानाबाद-घोसी रोड पर खड़ी बाइक के पास खड़े युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो गंभीर


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन