जहानाबाद जिले में विशेष अभियान, 14 आरोपी गिरफ्तार, तीन ने किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
जिले में विशेष अभियान, 14 आरोपी गिरफ्तार, तीन ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार वारंटी

जहानाबाद जिले में पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसते हुए एक विशेष अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, तीन फरार आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं, पुलिस की लगातार दबिश और सख्त कार्रवाई के कारण तीन फरार आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

एनडीपीएस और चोरी के मामलों में हुई गिरफ्तारी

पुलिस मुख्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में छोटू कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं, काको थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में संलिप्त दो आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

शराबबंदी कानून के तहत छह आरोपी गिरफ्तार

शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत कल्पा, शकुराबाद, काको और पाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मांझी, रवि मांझी, विजय मांझी, सुमित मांझी, शिव प्रसाद और विजय पासवान शामिल हैं.

वारंटियों पर भी कसी पुलिस की शिकंजा

गैर-जमानती वारंट के तहत परसबिघा और कड़ौना थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चार वारंटियों को गिरफ्तार किया. वहीं, पाली थाना पुलिस ने इश्तेहार और कुर्की वारंट से जुड़े एक वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान के कारण तीन फरार आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जारी रहेगी कार्रवाई

जिला पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. आम लोगों की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से छापेमारी, वाहन जांच और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपराध संबंधी सूचनाएं साझा करने की अपील भी की है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी विवाद बना हत्या की


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन