जहानाबाद में खिड़की की ग्रिल काटकर शिक्षक के घर में लाखों की चोरी, पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखरे पड़े सामान वह गृह स्वामी

जहानाबाद में एक सक्रिय चोर गिरोह ने शिक्षक के किराए के मकान को निशाना बनाया. चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और लाखों रुपये की नकदी, जेवर व पासपोर्ट लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस की सतर्कता को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. नगर थाना क्षेत्र के सत्संग नगर स्थित एक शिक्षक के किराये के मकान की खिड़की की ग्रिल काटकर चोर घर में घुस गए. इसके बाद कमरे को अंदर से बंद कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात 3:30 बजे हुई चोरी की भनक

पीड़ित शिक्षक मुकेश कुमार, जो अरवल रोजा पर के निवासी हैं, ने बताया कि वह सत्संग नगर में किराये के मकान में रहते हैं. मंगलवार देर रात वह घर के हॉल में सो रहे थे. करीब 3:30 बजे उन्हें घर में किसी संदिग्ध के होने का आभास हुआ. मोबाइल की रोशनी से देखने पर एक कमरे में रुक-रुक कर लाइट जलती दिखाई दी.

पड़ोसियों और डायल 112 को दी सूचना

शिक्षक ने आसपास के लोगों को फोन कर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन देर रात होने के कारण किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी. हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चोर फरार हो चुके थे. आशंका है कि चोरों को घर के लोगों के जागने का आभास हो गया था, जिसके बाद वे मौके से निकल गए.

नकदी, जेवर और पासपोर्ट लेकर भागे चोर

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का ताला तोड़ दिया. अलमारी से 12 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, चांदी की बिछिया समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. इसके अलावा चोर उनका पासपोर्ट भी अपने साथ ले गए.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक जांच टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

बंटी यादव मर्डर केस; मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन