जहानाबाद : नदी की तेज धार में बहे दो युवक, बचाने उतरा दोस्त तैरकर निकला, दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

रतनी के गोपालपुर गांव में मोरहर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम शवों की तलाश में जुटी है, गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड में परसबिगहा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास मोरहर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. वहीं दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर लौटते समय नदी की तेज धार में बहा सोहन

गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित का 21 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नदी पार करते समय वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा. उसे बचाने के लिए गांव के ही ज्ञानचंद पंडित का 22 वर्षीय पुत्र रंजीव कुमार नदी में कूद गया.

दोस्त को बचाने उतरा रंजीव भी बहा

रंजीव कुमार ने सोहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धार में वह भी बहने लगा. दोनों युवकों को नदी में बहता देख अरुण कुमार भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया. हालांकि वह दोनों को नहीं बचा सका और किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया.

ग्रामीणों ने नदी में शुरू की खोजबीन

अरुण कुमार ने घटना की सूचना गांव में दी. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और दोनों युवकों की तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बावजूद खबर लिखे जाने तक दोनों के शव बरामद नहीं हो सके थे.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गयी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी परसबिगहा थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद परसबिगहा थानाध्यक्ष सर्वनारायण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

एनडीआरएफ की टीम करेगी शवों की तलाश

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं. शवों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी है. एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद नदी में खोजबीन का अभियान शुरू कराया जाएगा.

दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम

एक ही गांव के दो युवकों के नदी में डूबने की घटना के बाद गोपालपुर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. दोनों परिवारों में कोहराम मचा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं.

दरधा-मोरहर के उफान से जहानाबाद में बाढ़ का खतरा, जाफरगंज पुल के ऊपर 5 फीट बह रहा पानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन