जहानाबाद: पानी से घिरे दो मंजिला मकान का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिरा, तीन बच्चे समेत पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

गिरे मकान का मालबा

रतनी प्रखंड के लालूबिगहा गांव में भारी बारिश और जलजमाव के कारण दो मंजिला मकान गिर गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड क्षेत्र के लालूबिगहा गांव में मंगलवार देर शाम पानी से घिरे दो मंजिला मकान का पिछला हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया. हादसे में घर में रह रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में देवरनिया देवी, अंशु कुमारी समेत पांच लोग शामिल हैं. इनमें तीन बच्चे भी बताये जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मकान के तीन तरफ से लगा है पानी

बताया जाता है कि मकान तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ था. लगातार पानी के तेज बहाव के कारण आसपास के इलाके में भी पानी घुस गया है. इसी बीच देर शाम अचानक मकान का पिछला हिस्सा बैठ गया और पूरा मकान भरभरा कर गिर पड़ा.

ग्रामीणों ने घायलों को निकाला

मकान गिरने की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गयी. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे से सभी घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

गनीमत रही कि हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है. हालांकि पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आयी है. ग्रामीणों के अनुसार नदी के तेज बहाव के कारण गांव में पानी प्रवेश कर गया है, जिससे अब लोगों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन