सदर अस्पताल की एंबुलेंस ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों घायल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद-बिहार शरीफ मार्ग पर नोनही मोड़ के पास एंबुलेंस की टक्कर से दो भाई घायल। चालक मौके से फरार, अस्पताल में परिजनों का हंगामा।

विज्ञापन

Road Accident : जहानाबाद-बिहार शरीफ मार्ग पर नोनही मोड़ के समीप सदर अस्पताल की एंबुलेंस ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों भाई घायल हो गये. दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जहानाबाद से बेलई गांव जा रहे थे दोनों भाई

बताया जाता है कि दोनों भाई बाइक से जहानाबाद से घोसी थाना क्षेत्र के बेलई गांव जा रहे थे. इसी दौरान नोनही मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही सदर अस्पताल की एंबुलेंस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गये और घायल हो गये.

अस्पताल में एंबुलेंस देख भड़के परिजन

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके पर नहीं रुका और वाहन लेकर फरार हो गया. बाद में वही एंबुलेंस सदर अस्पताल पहुंची. अस्पताल परिसर में एंबुलेंस को देखकर घायलों के परिजन आक्रोशित हो गये. इसे लेकर कुछ देर तक अस्पताल परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही.

डायल-112 की टीम ने संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. परिजनों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से किया इनकार

मामले में पूछे जाने पर काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन