जहानाबाद में पुलिस की कार्रवाई, 348 लीटर देसी शराब बरामद, 12 भट्टियां ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
बरामद शराब

बरामद शराब

जहानाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 348 लीटर देसी शराब जब्त की है. साथ ही, शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही 12 भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया है. पुलिस ने 13 क्विंटल जावा महुआ भी नष्ट किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद जिले में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मखदुमपुर थाना क्षेत्र के आजाद बीघा गांव में छापेमारी की. इस दौरान 348 लीटर देसी शराब बरामद की गई. साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही 12 भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया.

13 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 13 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, शराब माफियाओं ने जावा महुआ को जमीन में छिपाकर रखा था ताकि कार्रवाई से बचाया जा सके. हालांकि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे बरामद कर नष्ट कर दिया.

बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई शराब भी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में देसी शराब भी जब्त की. बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बरामद शराब के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करों और कारोबारियों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

बंटी यादव मर्डर केस; मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन