जहानाबाद में लोक संवाद गोष्ठी, ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या पर लोगों ने पुलिस से की ठोस कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

लोग संवाद के दौरान लोगों की समस्या सुनते एसपी

जहानाबाद में आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और साइबर अपराध जैसी ज्वलंत समस्याओं को उठाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए कार्रवाई के आदेश दिए गए.

विज्ञापन

jehanabad news: पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के दिशा-निर्देश पर शनिवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा परिसर में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया. इस दौरान आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण का मुद्दा उठा

संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाया. लोगों ने पुलिस पदाधिकारियों से प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. लोगों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग रखी.

साइबर अपराध और अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस पदाधिकारी ने आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी. पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील

लोक संवाद के दौरान युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर भी चर्चा हुई. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि नशे के कारोबार की रोकथाम में समाज के लोगों की अहम भूमिका है. उन्होंने लोगों से नशे के कारोबार से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की. पुलिस ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

स्वच्छ समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी

पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ समाज का निर्माण हम सभी लोगों का कर्तव्य है. बेहतर समाज बनाने में प्रत्येक व्यक्ति को भागीदार बनना होगा. कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी हुआ लोक संवाद

इधर, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष सामाजिक स्तर पर होने वाली परेशानियों को रखा और समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई की गुहार लगाई.

इसे भी पढ़ें:  पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास

छपरा, सारण और सीवान के 4 कॉलेजों की मान्यता रद्द, जानिए कैसे और कहां ट्रांसफर होंगे पढ़ाई कर रहे छात्र


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन