जहानाबाद के एसएन सिन्हा कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, 10 अगस्त को धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

अधिनियम का विरोध करते शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी

स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में लगातार चौथे दिन काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं. मांगों पर ध्यान न देने पर 10 अगस्त को मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Jehanabad University Amendment Act  Protest: विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने लगातार चौथे दिन काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया. विरोध के दौरान सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन भी किया.

विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर पुनर्विचार की मांग

इस अवसर पर शिक्षकेतर कर्मचारी संघ मगध प्रक्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव नयन एवं संयुक्त मंत्री तथा इकाई संघ के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगों तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम पर पुनर्विचार करना चाहिए.

मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर जारी रहेगा आंदोलन

संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह आंदोलन उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालय व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए है. मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर संघर्ष को लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 10 अगस्त को मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी विश्वविद्यालय मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम का विरोध दर्ज कराया जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

विरोध कार्यक्रम में डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, कुमकुम कुमारी, डॉ. यास्मीन बानो, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. सिया शरण, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. शंभू सिंह, संजय कुमार, नीलम कुमारी, दीपक कुमार, अंकिता, विकास कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.

Also Read: बिहार के इन 18 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन