ePaper

Jehanabad : शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, गया जेल

Updated at : 27 Sep 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, गया जेल

एसपी के निर्देश पर अपराध और अवैध धंधों पर रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हुलासगंज थाना क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत अंतर्गत अदरखीबिगहा महादलित टोला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

हुलासगंज. एसपी के निर्देश पर अपराध और अवैध धंधों पर रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हुलासगंज थाना क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत अंतर्गत अदरखीबिगहा महादलित टोला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव के ही निवासी रामप्रवेश मांझी को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अदरखीबिगहा गांव में शराब का धंधा किया जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी में मौके से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर को थाना लाकर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

रतनी में चार लीटर शराब के साथ एक धराया

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर निजामपुर गांव निवासी गोरख चौधरी बताया जाता है. उसके पास से 4 लीटर जावा महुआ शराब बरामद किया है. बताया जाता है कि पुलिस फौलादपुर की ओर जा रही थी, तभी पुलिस को आते देख उक्त तस्कर भागने लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन