Jehanabad : चार शराबी सहित 15 लीटर शराब के साथ तस्कर धराया

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शकुराबाद थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान के तहत बालागढ़ गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ शराब धंधेबाज के साथ चार शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बालागढ़ गांव में शराब की खरीद बिक्री किया जा रहा है.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान के तहत बालागढ़ गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ शराब धंधेबाज के साथ चार शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बालागढ़ गांव में शराब की खरीद बिक्री किया जा रहा है. इसके बाद वहां छापेमारी टीम का गठन कर जैसे ही छापेमारी किया गया, वैसे ही 15 लीटर महुआ शराब लेकर भाग रहे धंधेबाज धर्मेंद्र मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद पुलिस को आते देख शराब पी रहे शराबी भी भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने चार शराबी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी इब्राहिमपुर गांव निवासी जयराम कुमार, अरविंद कुमार, नंदू सिंह व बालागढ़ गांव निवासी विद्यानंद मांझी है. पुलिस ने चारों शराबी सहित शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाने लाया जहां शराबी को ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद शराब पीने के पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जबकि शराब धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन