जहानाबाद की 15 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 395 आवेदन मिले, 45 का मौके पर निष्पादन
सहयोग शिविर में लाभुक को प्रमाण पत्र देते डीएम | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद की 15 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में 395 आवेदन मिले, जिनमें से 45 का त्वरित निष्पादन किया गया। लंबित आवेदनों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
jehanabad News : सबका सम्मान–जीवन आसान' निश्चय के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले की 15 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए. जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 395 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 45 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. शेष 350 आवेदनों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं.
30 दिनों में निष्पादन का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार 30 दिनों के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही निष्पादित मामलों की अनुपालन रिपोर्ट भी नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया. उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने की अपील की.
मखदुमपुर प्रखंड के शिविरों की स्थिति
मखदुमपुर प्रखंड की धराउत पंचायत में आयोजित शिविर में 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें छह का निष्पादन किया गया. मकरपुर पंचायत में 25 आवेदन प्राप्त हुए. पश्चिमी सरेन पंचायत में 15 आवेदन मिले, जिनमें पांच का निष्पादन हुआ. कचनावां पंचायत में 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चार का मौके पर समाधान किया गया.
अन्य प्रखंडों में भी मिले बड़ी संख्या में आवेदन
मोदनगंज प्रखंड की नईमा पंचायत में 33 आवेदन प्राप्त हुए. रतनी फरीदपुर प्रखंड के पंडौल पंचायत में 24 आवेदन मिले, जिनमें चार का निष्पादन हुआ. नारायणपुर पंचायत में 23 आवेदन प्राप्त हुए. मुरहारा पंचायत में 25 आवेदन मिले, जिनमें छह का समाधान किया गया. नोआवां पंचायत में सर्वाधिक 120 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चार का निष्पादन किया गया. सिकंदरपुर पंचायत में 22 आवेदन मिले, जिनमें छह का समाधान हुआ.
सदर और अन्य प्रखंडों के शिविर
काको प्रखंड के नेरथुआ पंचायत में आठ आवेदन प्राप्त हुए. घोसी प्रखंड के परावन पंचायत में 11 आवेदन मिले, जिनमें एक का निष्पादन हुआ. सदर प्रखंड के अमैन पंचायत में 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच का समाधान किया गया. सुरंगापुर भवानीचक पंचायत में 19 आवेदन मिले, जिनमें दो का निष्पादन हुआ. वहीं हुलासगंज प्रखंड के सुरजपुर पंचायत में 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच का मौके पर निष्पादन किया गया.
इसे भी पढ़ें : महुआ पुलिस ने देशी शराब लदी पिकअप वैन जब्त की, भाग निकला चालक और धंधेबाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










