नवोदय विद्यालय समिति के स्थापना दिवस पर डीएम ने किया मेधावियों का सम्मान, कहा- बड़े सपने देखें व लक्ष्य तय करें

Updated:
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल डीएम | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के नवोदय विद्यालय में 40वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन। डीएम ने छात्रों को अनुशासन और कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने का मूलमंत्र दिया।

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति के 40वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय की एनसीसी यूनिट ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटने और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.

विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं का किया अवलोकन

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर पुस्तकालय, जीव विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट लैब, कंप्यूटर लैब तथा अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और विद्यालय की आधुनिक शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की.

विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि विद्यालय जीवन की पहली सीख का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होता है, जहां अनुशासन, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की नींव पड़ती है. उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों, माता-पिता, महिलाओं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि आसमान की कोई सीमा नहीं होती. बड़े सपने देखें, अपना लक्ष्य स्वयं तय करें और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से प्रयास करें. दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विद्यालय के प्राचार्य राम शरण चौधरी ने नवोदय विद्यालय समिति के 40 वर्षों की उपलब्धियों और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, 'सजाओ घर को', तिरंगा समूह नृत्य, 'कोई बोले राम-राम', 'माँ तुझे सलाम', एरोबिक नृत्य, 'गुरुदेव दया करें' तथा 'ऐ वतन' जैसी देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया.

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी ने सीबीएसई के मेधावी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

इसे भी पढे: डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की, विकास योजनाओं के लिए समय पर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश




विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन