जहानाबाद में मदद के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदला, खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद जिले में एटीएम धोखाधड़ी का गिरोह सक्रिय है, जो बैंक एटीएम के आसपास लोगों को निशाना बना रहा है. नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को मदद के बहाने अपना शिकार बनाते हुए, जालसाज ने उसके एटीएम कार्ड को बदलकर खाते से ₹40 हजार निकाल लिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद जिले में एटीएम फ्रॉड करने वाला जालसाज गिरोह सक्रिय है, जो खासकर बैंक एटीएम के आसपास भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा है. नगर थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मदद के बहाने एक शातिर ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़िता ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

मदद का झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड

जानकारी के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी तथा वर्तमान में निजामुद्दीनपुर में रहने वाली सपना कुमारी चार अगस्त की सुबह बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं. इसी दौरान एटीएम बूथ में मौजूद एक अज्ञात युवक ने मदद करने की बात कहकर उनका विश्वास जीत लिया. आरोपी ने चुपके से उनका एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया और मौके से फरार हो गया.

पांच मिनट में खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये

घटना के करीब पांच मिनट बाद सपना कुमारी के मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया. इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ. उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया, जिससे आगे की निकासी रुक गई.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने नगर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

एटीएम पर बरतें सावधानी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम से रुपये निकालते समय किसी अजनबी की मदद न लें. यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो केवल बैंक कर्मी या अधिकृत सुरक्षा गार्ड की ही सहायता लें और एटीएम कार्ड किसी भी व्यक्ति को न दें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन