बराबर गुफाओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जनभागीदारी की अपील की

Updated:
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक बराबर गुफाओं से 'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया है. 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है.

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई. भूटिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने बुधवार को ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात बराबर गुफाओं से ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर जिले की गौरवशाली विरासत बराबर गुफाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

जिला पदाधिकारी ने बताया कि नौ अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस जनभागीदारी अभियान के दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति की भावना और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जाएगा. अभियान के तहत जिलेभर में तिरंगा यात्रा, जनजागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों सहित कई आयोजन किए जाएंगे.

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

डीएम छिरिङ वाई. भूटिया ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए प्रत्येक नागरिक इस अभियान को जन-जन का उत्सव बनाए. उन्होंने विश्वास जताया कि जहानाबादवासी जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे.

प्रशासन ने किया अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा तिरंगे के साथ प्रेरक संदेश साझा कर अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करें. इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक डॉ. रोहित कुमार मिश्रा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (नमामि गंगे) अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन