बिहार के इस जिले में 5 नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव, जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण

Updated at : 22 Mar 2026 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Proposal build 5 new New Road In Jehanabad

सांकेतिक तस्वीर

New Road In Bihar: बिहार के जहानाबाद जिले में 5 नई सड़कें बनाए जाने की प्लानिंग है. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भी भेजा गया है. इन सड़कों के बनने से लोगों का आना-जाना आसान हो सकेगा. साथ ही उन्हें वैकल्पिक रास्ते मिल सकेंगे.

विज्ञापन

New Road In Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. ऐसे में जहानाबाद जिले में 5 नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है. जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह निर्णय लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिले में बनने वाली 5 नई सड़कों जुड़ाव स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे से होगा.

कहां-कहां बनाई जा सकती है 5 सड़कें

  1. जहानाबाद-अरवल एनएच-33 के राजा बाजार से दक्षिणी दौलतपुर तक रोड बनाने की प्लानिंग है.
  2. पटना-गया एनएच-22 से मलहचक से गुजरते हुए पुराना थाना, अस्पताल मोड़ और खान बहादुर रोड तक
  3. एसएस कॉलेज से लाल से बीघा गुजरते हुए एसएच-71 तक रोड का निर्माण
  4. माले ऑफिस से एनएच-110 तक सड़क बनाने की प्लानिंग
  5. फिदा हुसैन मोड़ से मलहचक मोड़ होते हुए हवाई अड्डा मैदान तक रोड का निर्माण

लोगों को मिलेगा ये फायदे

अगर इन 5 सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिलती है तो लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा. शहर के अलग-अलग इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. साथ ही जाम की परेशानी से भी लोगों को राहत मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद की तरफ से प्रस्ताव विभाग को सौंपा गया है. सड़कों के डेवलप होने से लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेगा. साथ ही उस इलाके में उद्योग का विकास भी हो सकेगा. व्यापारी आसानी से आपने सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकेंगे.

हाईवे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए प्लान तैयार

राज्य में सड़कों और पुलों के निर्माण को लेकर पटना में एक बेहद महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें एनएचएआई (NHAI) के सीजीएम एलपी पाधी ने सीधे दिल्ली से पहुंचकर 46 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की. इस बैठक का सबसे बड़ा और पॉजिटिव मैसेज यह है कि अब लटकी हुए प्रोजेक्ट को डेडलाइन के भीतर पूरा करने के लिए ‘मास्टर प्लान’ तैयार कर लिया गया है.

Also Read: पटना के दीघा में गोलंबर का 3 गुना बढ़ेगा दायरा, लोगों को मिलेगा ये फायदा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन