अरवल में रेड रिबन क्विज में लारी हाईस्कूल की स्वाति और सन्नी ने मारी बाजी, 100 छात्रों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

विजेता को सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

अरवल के प्लस टू बालिका विद्यालय में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें लारी उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

अरवल. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्लस टू बालिका विद्यालय में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के 50 विद्यालयों से दो-दो विद्यार्थियों सहित कुल 100 छात्रों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी और एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाना था.

लिखित परीक्षा के बाद 10 छात्रों का चयन

प्रतियोगिता की शुरुआत प्रारंभिक लिखित परीक्षा से हुई. इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों का चयन मौखिक क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया. मौखिक चरण में विद्यार्थियों ने एचआईवी, एड्स, स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े सवालों के जवाब दिए.

स्वाति प्रिया और सन्नी कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान

लारी उच्च विद्यालय की छात्रा स्वाति प्रिया और सन्नी कुमारी ने 50 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. दोनों विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपने विद्यालय का नाम रोशन किया.

जहानाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व पति समेत 3 पर केस, 2 साल का मासूम हुआ अनाथ

रीना और खुशबू समेत इन छात्रों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

प्लस टू बालिका विद्यालय की रीना कुमारी और खुशबू कुमारी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के अभिनव कुमार और आयुष राज ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया.

एचआईवी-एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी और एड्स से बचाव के प्रति जागरूक करना है. इसके साथ ही छात्रों को बीमारी से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना भी प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य है.

विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद, जिला एड्स नियंत्रण के नोडल पदाधिकारी डॉ नंद विहारी शर्मा, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा खुशबू कुमारी, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के आशीम झा और एड्स नियंत्रण की जिला समन्वयक सबिस्ता नाज ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं. अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन