पटना के दीघा में गोलंबर का 3 गुना बढ़ेगा दायरा, लोगों को मिलेगा ये फायदा
जेपी गंगा पथ
Bihar Road Project: पटना के दीघा में गोलंबर का दायरा 3 गुना बढ़ाया जाएगा. इसके बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगा. साथ ही पूरे इलाके को बड़े ही आकर्षक तरीके से बनाया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकेगी.
Bihar Road Project: पटना के कई हिस्सों में रोड का निर्माण किया जा रहा है. शहर में ट्रैफिक का दबाव कम हो सके, इसके लिए कई पहल किए जा रहे हैं. ऐसे में पटना और सोनपुर के बीच जेपी सेतु के लिए बन रहे दीघा में खास तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, एप्रोच रोड के सिरे पर मौजूद गोलंबर के दायरे को बढ़ाया जाएगा.
इस वजह से होती है जाम की समस्या?
जेपी सेतु का निर्माण केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है. यह वह जगह है जहां अटल पथ, जेपी गंगा पथ, पाटली पथ और जेपी सेतु का ट्रैफिक साथ में मिलता है. इसके कारण जाम की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसी परिस्थिती को देखते हुए आकर्षक रोटरी (गोलंबर) का निर्माण किया जाएगा.
चार नई सड़कों का भी किया जाएगा निर्माण
जानकारी के मुताबिक, यहीं से दीघा-शेरपुर गंगा पथ एक्सटेंशन भी आने वाले दिनों में किया जाएगा. नए 6 लेन जेपी सेतु से ट्रक और बस जैसी भारी गाड़ियां गुजरेंगी. इस नए गोलंबर के चारों तरफ 4 नई सड़कें बनाई जायेंगी. साथ ही मरीन ड्राइव का दायरा भी बढ़ेगा. इस पूरे इलाके को आकर्षक तरीके से तैयार किए जाने की प्लानिंग है.
पटना में टूरिज्म को मिल सकेगा बढ़ावा
इस इलाके के डेवलप होने से यहां आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकेगी, जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लेने की अपील की है. शहर में लगातार लोगों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके.
Also Read: 22, 23 और 24 मार्च को बिहार दिवस पर गांधी मैदान में क्या-क्या होंगे प्रोग्राम, जानिए डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










