22, 23 और 24 मार्च को बिहार दिवस पर गांधी मैदान में क्या-क्या होंगे प्रोग्राम, जानिए डिटेल

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान में बिहार दिवस की तैयारी

Bihar Diwas 2026: आज (22 मार्च) से 24 मार्च तक पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान कई फेमस कलाकार परफॉर्म करेंगे. इसके साथ ही अलग-अलग विभागों से जुड़े कई स्टॉल लगाए जायेंगे, जिससे लोगों को जरूरी जानकारियां मिलेंगी.

विज्ञापन

Bihar Diwas 2026: तीन दिनों का बिहार दिवस समारोह रविवार से शुरू होगा. गांधी मैदान के साथ श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में गीत-संगीत, नृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे. तीन दिनों तक लोग कार्यक्रमों का आनंद लेंगे. इसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है. समारोह में अलग-अलग विभागों के स्टॉलों पर लोगों के फायदे से जुड़ी जानकारियां दी जायेंगी.

लोगों के लिए ये भी होगा खास

खासकर सरकार की विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन करने के साथ लोगों को बताया जाएगा. रविवार को शाम पांच बजे से गांधी मैदान में गायिका सोना मोहपात्रा गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को झूमायेंगी. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मशहूर कत्थक नृत्यांगना नीलम चौधरी कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेगी.

इसके बाद प्राची पल्लवी साहू समकालीन और रमिंदर खुराना ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेगी. रवींद्र भवन में पंडित जगत नारायण पाठक का ध्रुपद गायन होगा. कमलेश कुमार सिंह लोक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमायेंगे. नारायण मिश्रा समकालीन गीत की प्रस्तुति देंगे. किलकारी के कलाकारों की ओर से भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना गबरघिचोर नाटक का मंचन होगा.

23 मार्च को शान करेंगे परफॉर्म

गांधी मैदान में 23 मार्च को लोग गायक शान को लोग सुनेंगे. इसी दिन रवींद्र भवन में दरभंगा घराना के मल्लिक ब्रदर्स ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे. पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, शंभू शिखर, सान्या राय, संजीव मुकेश और पद्मिनी शर्मा अपनी कविताओं से लोगों को गुदगुदायेंगे. बिज्येंद्र कुमार टांक निर्देशित नाटक बैजयंती का मंचन होगा.

साथ ही सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष की नृत्य नाटिका बुद्ध चरित प्रस्तुत होगा. सांद्रा पिशारड़ी औऱ अमीना शानवास का मोहिनीअट्टम युगल नृत्य होगा.

24 मार्च को पापोन बिखेरेंगे जलवा

समारोह के अंतिम दिन 24 मार्च को गायक पापोन परफॉर्म करेंगे. इसी दिन पंडित रामजी मिश्रा का ध्रुपद गायन, डॉ. एन विजयलक्ष्मी का भरतनाट्यम और डॉ. पाशा का कार्यक्रम होगा. चंदन तिवारी लोक गीतों से झूमायेंगे. उदय शंकर स्टाइल बिहार दर्पण नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे. आलोक राज और अशोक कुमार प्रसाद गजल प्रस्तुत करेंगे.

समारोह की सीसीटीवी से होगी निगरानी

बिहार दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. समारोह के दौरान भीड़ की सीसीटीवी से निगरानी होगी. गांधी मैदान सहित आस-पास 56 जगहों पर 94 मजिस्ट्रेट औऱ पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. चार सेक्टरों में विभाजित गांधी मैदान में हर एक सेक्टर में एडीएम और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को वरीय प्रभार में रखा गया है.

साथ ही गांधी मैदान में बने स्थित प्रशासनिक भवन सह नियंत्रण कक्ष में 13 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. 128 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी.

Also Read: बिहार में महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन