घर का दरवाजा तोड़कर 40 हजार नकद समेत तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 10:48 PM

विज्ञापन

शहर में इन दिनों चोर-उचक्के का आतंक बढ़ गया है. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के बड़ी संगत मुहल्ले से चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में रंजीत कुमार ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. शहर में इन दिनों चोर-उचक्के का आतंक बढ़ गया है. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के बड़ी संगत मुहल्ले से चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में रंजीत कुमार ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 7 नवंबर को मेरे घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो पता चला कि मेरे मंझोले भाई के पुत्र कन्हैया कुमार व अज्ञात लोगों के द्वारा मेरे घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि चोर घर के दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमीरा में रखे 40 हजार नकद, सोने के दो चेन, चार अंगूठी, मांग टीका, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट एवं चांदी के कई सामान समेत तीन लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. शिकायतकर्ता ने बताया है कि 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं थे. मेरे मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मेरी मां साथ में रहती है एवं ऊपरी तल्ले पर भाई लोग रहते हैं. उस दिन नीचे का सभी किरायेदार चले गये थे. नीचे कोई भी व्यक्ति मकान में नहीं थे. इसी मौके का फायदा उठाकर कन्हैया व अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया है कि चोरी की घटना का पता तब चला जब घर वाले नीचे उतरे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. इसके बाद हो-हल्ला किया तो सभी चोर फरार हो गये. इसके बाद मुझे चोरी की जानकारी मिली, तो मैं डायल 112 नंबर के पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर लिखित शिकायत देने को कहा. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन