जहानाबाद में शराब तस्करों और वारंटी पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार

Author Baikunth kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
एसपी कोटा किरण कुमार

एसपी कोटा किरण कुमार

Jehanabad Police: पाली और काको थाना पुलिस ने अपराधियों और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें शराब तस्कर, नशे में धुत व्यक्ति और एक वारंटी शामिल हैं. यह अभियान जिले में जारी रहेगा.

विज्ञापन

Jehanabad Police: एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली और काको थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में शराब तस्कर, शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति और एक कुर्की वारंटी शामिल हैं.

पाली थाना पुलिस ने वारंटी समेत तीन लोगों को पकड़ा

पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि उत्तरसेरथु गांव में छापेमारी कर इस्तेहार एवं कुर्की वारंटी गुड्डू सपेरा को गिरफ्तार किया गया. वहीं गश्ती के दौरान शराब के नशे में लटनपट्टी गांव निवासी शिव प्रसाद और बोधीबिगहा निवासी विजय पासवान को गिरफ्तार किया गया. तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया.

काको थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा

काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब तस्करी के मामले में जाहिरबिघा गांव निवासी विजय मांझी और नदियामा गांव निवासी सुमित उर्फ सुजीत मांझी को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. शराब तस्करी, वारंटियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


विज्ञापन
Baikunth Kumar

लेखक के बारे में

By Baikunth Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन