जहानाबाद में पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित, 27 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का प्रभार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित, 27 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का प्रभार

पंपिंग समझ में उपस्थित पुलिसकर्मी

जहानाबाद पुलिस केंद्र में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 27 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने उन्हें फीता और स्टार पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी को निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

जहानाबाद पुलिस केंद्र में मंगलवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को फीता और स्टार पहनाकर नई जिम्मेदारियों का प्रभार सौंपा. साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

27 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का प्रभार

समारोह में कुल 27 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का प्रभार दिया गया. इनमें 23 चालक सिपाहियों को चालक हवलदार, एक चालक हवलदार को चालक सहायक अवर निरीक्षक, एक चालक सहायक अवर निरीक्षक को चालक पुलिस अवर निरीक्षक तथा विभागीय पदोन्नति समिति के माध्यम से दो पुलिसकर्मियों को हवलदार के पद पर पदोन्नत किया गया.

नई जिम्मेदारियों के साथ बढ़ी जवाबदेही

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी प्रतीक है. उन्होंने सभी को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया.

जनता के प्रति संवेदनशीलता और बेहतर पुलिसिंग पर जोर

एसपी ने कहा कि जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, त्वरित पुलिस कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत कर्मी नई जिम्मेदारियों के अनुरूप अधिक दक्षता, निष्ठा और मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे तथा विभाग की गरिमा बनाए रखने के साथ आमजन का विश्वास भी मजबूत करेंगे.

उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ समारोह

समारोह के दौरान पुलिस केंद्र के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा. पदोन्नत पुलिसकर्मियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया. समारोह के अंत में सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी विवाद बना हत्या की


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन