Jehanabad : पुलिस ने अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्ती कर स्थिति का लिया जायजा

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान के निर्देश पर काको थाने क़ी पुलिस द्वारा एरिया डॉमिनेशन और फ्लैग मार्च का आयोजन किया

विज्ञापन

Jehanabad Election. काको. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान के निर्देश पर काको थाने क़ी पुलिस द्वारा एरिया डॉमिनेशन और फ्लैग मार्च का आयोजन किया. इस दौरान पुलिस के जवानों ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्ती कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस ने काको बाजार, बीबीपुर, अलगना, मिश्राबिगहा सहित अन्य गांवों में मार्च निकालकर लोगों को शांति, सौहार्द और सुरक्षा का संदेश दिया. मौके पर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखना, असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना और आम जनता में विश्वास कायम करना है. वहीं कलेर में डीएम अभिलाषा शर्मा एवं एसपी मनीष कुमार द्वारा बुधवार को मधुश्रवां का दौरा किया गया. इन अधिकारियों द्वारा मधुश्रवा में भीड़- भाड़ नियंत्रण, आवागमन की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था सहित अन्य तरह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया व उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन