ePaper

Jehanabad : वभना-शकुराबाद पथ पर नाले का पानी बहने से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

Updated at : 27 Sep 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : वभना-शकुराबाद पथ पर नाले का पानी बहने से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

वभना-शकुराबाद पथ पर जगह-जगह जलजमाव होने से इन दिनों यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है.

विज्ञापन

जहानाबाद.

वभना-शकुराबाद पथ पर जगह-जगह जलजमाव होने से इन दिनों यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है. त्योहार व पूजा-पाठ के दिनों में राहगीर नाले के गंदे पानी के बीच होकर गुजरने को विवश हैं. खास कर महीनों से सड़क पर जलजमाव होने से दिन-प्रतिदिन सड़क टूट रही है और गड्ढे में तब्दील होते जा रही है, जिससे आने-जाने वाले यात्री वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वभना से शकुराबाद के बीच बेलदारीबिगहा, पिंजौर, शाहपुर बाजार, शाहपुर जैसे कई जगह हैं जहां बगैर बारिश के प्रतिदिन लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किल उस समय होती है जब सामने से कोई बड़ी गाड़ी आ रही होती है तो दूसरे तरफ के यात्री वाहनों को साइड लेने के लिए रुकना पड़ता है नहीं तो दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है. स्थानीय निवासी प्रमोद मिस्त्री, शंकर साव, टेंपो चालक अनिल कुमार बताते हैं कि विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है. जहां-जहां जलजमाव हो रही है वहां पर सड़क किनारे नाला बना है, बावजूद सड़क पर नाले का गंदा पानी फैला है. प्रतिदिन उक्त मार्ग से गुजरने वाले बाइक चालक विक्की कुमार बताते हैं कि सामने से जब बड़ी गाड़ी आती है तो तेज गति में रहने पर बड़ी गाड़ी के पहिए से बाइक या टेंपो सवार को गंदे नाले के पानी का छिंटा पड़ता है, जिससे साफ-सुथरे कपड़े क्षण भर में गंदे हो जाते हैं. हैरानी की बात तो यह है कि लाखों रुपये मेंटेनेंस के नाम पर खर्च करने वाले पथ निर्माण विभाग की सड़क पर दो माह के अधिक समय से नाले का पानी सड़क पर गिर रहा है लेकिन विभाग बेखबर है. मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले सैकड़ों यात्री वाहनों को हो रही परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है. शाहपुर बाजार व पिंजौर में तो सड़क पर जलजमाव होने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है जिससे आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यात्री बताते हैं कि सड़क पर जलजमाव की समस्या को दूर नहीं किया गया तो विभाग की लापरवाही बड़े हादसे का गवाह बन सकता है और राहगीरों की जान जा सकती है. सबसे अहम बात यह है कि सड़क के दोनों तरफ चार्ट है जिसे ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है. ऐसे में सड़क के चार्ट में बने गड्ढे को भर कर लोग बाउंड्री, मकान, दुकान खड़ा कर लिए हैं जो सड़क के जल निकासी को अवरुद्ध करता है, जिस पर प्रशासन को गौर करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन