ePaper

Jehanabad : वार्ड 30 की समस्याओं से नाराज लोगों व पार्षद ने निकाला अर्थी जुलूस

Updated at : 27 Sep 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : वार्ड 30 की समस्याओं से नाराज लोगों व पार्षद ने निकाला अर्थी जुलूस

शनिवार को गांधी मैदान स्थित सीताराम मंदिर से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह, डीएम अलंकृता पांडेय व नगर विकास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा का अर्थी जूलूस व आग दहन कार्यक्रम वार्ड नंबर 30 की पार्षद नूतन कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. शनिवार को गांधी मैदान स्थित सीताराम मंदिर से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह, डीएम अलंकृता पांडेय व नगर विकास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा का अर्थी जूलूस व आग दहन कार्यक्रम वार्ड नंबर 30 की पार्षद नूतन कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर किया गया. विदित हो कि पार्षद द्वारा नगर परिषद बोर्ड की बैठकों में वार्ड के विकास के लिए कई बार कहा गया व लिखित में कार्यपालक पदाधिकारी को दी गयी परंतु उनके द्वारा आज तक गांधी मैदान के नाली-गली की योजनाओं को दरकिनार किया गया. साथ ही वार्ड में खराब पड़े 30 स्ट्रीट लाइटों को भी करीब 6 माह से नहीं बनवाया जा रहा है. इसके अलावा गांधी पार्क स्थित हाइमास्ट लाइट भी करीब तीन महीने से बंद पड़ा है. साथ ही वार्ड नंबर 30 में करीब 50 घर ऐसे हैं, जहां आज तक नल-जल की पाइप ही नहीं पहुंची है परंतु उनसे होल्डिंग टैक्स के अलावा जल कर भी लिया जा रहा है जो सरासर ग़लत है, क्योंकि आज तक नगर परिषद बोर्ड द्वारा जल कर लेने के निर्णय को पास नहीं किया गया है परंतु कार्यपालक पदाधिकारी अपनी मनमानी चला रहें हैं एवं जनता से टैक्स के नाम पर लूट कर रहे हैं. गांधी मैदान की सफाई के लिए कार्य कर रहे मजदूरों का 4 दिनों का किए गए काम का भुगतान एनजीओ नहीं किया है, डेली बेसिस मजदूरों के चार दिनों का वेतन पाथ्या इंजिकान एनजीओ के द्वारा काट लिया गया है जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहें हैं. साथ ही राम ईश्वर नामक लेबर को पिछले दो महीने से एनजीओ भुगतान नहीं कर रहा है जो शर्मनाक है. वार्ड पार्षद नूतन कुमारी द्वारा गलियों में टूटे हुए 180 स्लैब का निर्माण करवाया गया जिससे लोगों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके लेकिन उसका भी आज तक नगर परिषद द्वारा भुगतान नहीं किया गया है. उपरोक्त समस्याओं से तंग आकर वार्ड पार्षद नूतन कुमारी के आह्वान पर गांधी मैदान की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से उपरोक्त महानुभावों का अर्थी जूलूस एवं आग दहन कार्यक्रम किया गया जिसमें 80 की संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में सुनील कुमार, अरुण शर्मा, अखिलेश्वर शर्मा, महंत जी, मिथिलेश शर्मा, मनीष कुमार, विरेन्द्र शर्मा, ललन कुमार, कमलेश, रविश,आकाश एवं पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र, सत्येंद्र, कारु चौधरी, विमल सहित अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक पासवान एवं नीरज कुमार के साथ करीब दो दर्जन महिलाये अर्थी जूलूस में शामिल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन