लू से सड़क पर बेहोश हुआ राहगीर, भर्ती

नगर थाना क्षेत्र के स्थानीय अस्पताल मोड़ के निकट रविवार को दोपहर में एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. 55 वर्षीय उक्त व्यक्ति झोला लेकर कहीं जा रहा था, तभी अचानक सड़क किनारे गिर गया और बेहोश हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के स्थानीय अस्पताल मोड़ के निकट रविवार को दोपहर में एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. 55 वर्षीय उक्त व्यक्ति झोला लेकर कहीं जा रहा था, तभी अचानक सड़क किनारे गिर गया और बेहोश हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. सदर अस्पताल में जब उसका टेंपरेचर मापा गया तो उसके शरीर में 107 डिग्री बुखार था. लोगों ने बताया कि लू लगने के कारण वह व्यक्ति अचानक सड़क किनारे गिर गया और बेहोश हो गया. व्यक्ति के समान से उसके पहचान का कोई कागजात नहीं मिला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










