जिले में तीन चरणों में होगा पैक्स चुनाव 25 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 10:38 PM
प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) का चुनाव जिले में तीन चरणों में होगा. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. पहले चरण का मतदान 26 नवंबर और अंतिम चरण का मतदान 3 दिसंबर को होगा. मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक होगा.
जहानाबाद नगर.
प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) का चुनाव जिले में तीन चरणों में होगा. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. पहले चरण का मतदान 26 नवंबर और अंतिम चरण का मतदान 3 दिसंबर को होगा. मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक होगा. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपराह्न 3 बजे तक ही वोट डाले जायेंगे. मतदान के दिन या अगले दिन मतगणना होगी. जिले में प्रथम चरण में सदर प्रखंड तथा काको प्रखंड के 30 पैक्सों का चुनाव होगा.
सदर प्रखंड के 14 तथा काको प्रखंड के 16 पैक्स के चुनाव के लिए 26 अक्टूबर को सूचना का प्रकाशन होगा. जबकि 26 नवंबर को मतदान होगा. वहीं तृतीय चरण में जिले के मखदुमपुर चरण के 20 तथा रतनी-फरीदपुर प्रखंड के 12 पैक्स का चुनाव होगा. इसके लिए 30 अक्टूबर को सूचना का प्रकाशन होगा. जबकि 29 नवंबर को मतदान होगा. वहीं पांचवे चरण में जिले के घोसी प्रखंड के 9, मोदनगंज प्रखंड के 7 तथा हुलासगंज प्रखंड के 9 पैकस का चुनाव होगा. इसके लिए 3 नवंबर को सूचना का प्रकाशन किया जायेगा. जबकि 3 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. जिले में कुल 87 पैक्स का चुनाव होना है. प्रथम चरण के पैक्स चुनाव के लिए 11-13 नवंबर तक नामांकन होगा. जबकि 19 नवंबर तक नाम वापसी होगा. तृतीय चरण के चुनाव के लिए 16-18 नवंबर तक नामांकन होगा. जबकि 22 नवंबर तक नाम वापसी होगा. पांचवे चरण के लिए 19-21 नवंबर तक नामांकन होगा. जबकि 26 नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं.
पूर्व में ही सूची के प्रारूप का कर दिया गया है प्रकाशन. पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्तूबर को किया जायेगा. अभी मतदाताओं द्वारा किये गये दावा आपत्ति पर सुनवाई चल रहा है. सुनवाई के बाद 25 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा. पैक्सों के लिए मतादाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन पूर्व में ही कर दिया गया है. इस पर 22 अक्तूबर तक दावा आपत्ति किया जायेगा. 25 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










