Arwal News: परासी पुलिस का वलीदाद बाजार और अन्य इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान, 3000 रुपये वसूला जुर्माना

वाहन जांच करते परासी पुलिस | Prabhat Khabar Network
अरवल में परासी थाना पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹3000 का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने सुरक्षित यात्रा की अपील की है.
Arwal News: अरवल में एसपी के निर्देश के आलोक में परासी थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान वलीदाद बाजार, अंजान बीघा मोड़, सकरी खुर्द मोड़ एवं परशुरामपुर बाथे मोड़ सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया.
अभियान के दौरान पुलिस ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की. इस दौरान पुलिस बल द्वारा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की गई.
यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान, 3,000 रुपये जुर्माना वसूला
जांच के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा ट्रिपल राइडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई और मौके पर ही ई-चालान काटा गया.
थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 3,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है.
आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान, थानाध्यक्ष ने की सुरक्षित यात्रा की अपील
थानाध्यक्ष सेराज आलम ने कहा कि इस प्रकार का वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है.
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










