Jehanabad : मोदी मित्र डिजिटल योद्धा-इन्फ्लुएंसर मीट का किया गया आयोजन

भाजपा के तत्वावधान में जिला अतिथि गृह सभागार में मोदी मित्र डिजिटल योद्धा-इन्फ्लुएंसर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जहानाबाद. भाजपा के तत्वावधान में जिला अतिथि गृह सभागार में मोदी मित्र डिजिटल योद्धा-इन्फ्लुएंसर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ सरकार के दीपक मस्के उपस्थित रहे. विशेष अतिथियों में दिल्ली प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया संयोजक रोहित उपाध्याय, प्रदेश सह संयोजक (सोशल मीडिया) शिवा नारायण, विकास रौशन, मनीष कश्यप, पीआरटी प्रभारी शशि शेखर, जिलाध्यक्ष धीरज शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक सन्नी कुमार तथा आईटी संयोजक रौशन कुमार शामिल रहे. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शाल एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन रितेश रंजन ने किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे 125 यूनिट फ्री बिजली योजना, महिला उद्यमियों को 10,000 का आर्थिक सहयोग तथा अन्य विकासपरक पहलों को जन-जन तक पहुंचाना रहा. इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरेंद्र, पूर्व जिला महामंत्री निरंजन कुमार, कृष्णा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार, राजीव कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सबल कुमार, सैयद मोहम्मद अली, आभाष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




