Jehanabad : ट्रेन से गिरकर अधेड़ की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : ट्रेन से गिरकर अधेड़  की गयी जान

पटना-गया रेलखंड के इरकी पेट्रोल पंप के समीप ट्रेन से गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बृज बिहारी (57 वर्ष) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के इरकी पेट्रोल पंप के समीप ट्रेन से गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बृज बिहारी (57 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक शकुराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक गांव के निवासी थे जो वर्तमान में जहानाबाद कोर्ट एरिया में रहते थे. घटना के संबंध मे मृतक के परिवारजन गजेंद्र कुमार ने बताया कि बृज बिहारी शनिवार को गया जी दवा लेने गये थे. वापसी के दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना रेल पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विदित हो कि दशहरा पर्व के चलते ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ चल रही है. कुछ यात्री ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन