कड़ौना में रॉड से मार कर किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 10:35 PM
कड़ौना थाना क्षेत्र के गुड़ियारी पर गाली-गलौज से मना करने पर एक व्यक्ति को लोहे के रॉड मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
जहानाबाद. कड़ौना थाना क्षेत्र के गुड़ियारी पर गाली-गलौज से मना करने पर एक व्यक्ति को लोहे के रॉड मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में जख्मी व्यक्ति सुभेद्र यादव उर्फ बंटी यादव की पत्नी रूपा देवी ने स्थानीय थाने में तीन नामजद के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 10 मई को मेरे पति अपने घर पर थे. इसी क्रम में गांव के डोमन यादव, विद्यानंद कुमार, देवंती देवी तीनों मिलकर गाली-गलौज करने लगे और जब गाली देने से मना किया तो डोमन यादव ने नामजद आरोपी के साथ मिलकर लोहे के रॉड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










