Jehanabad : किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपित गिरफ्तार

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एसपी अपराजिता लोहान के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत काको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

काको. एसपी अपराजिता लोहान के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत काको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने काको बाजार से सूरज कुमार को पकड़ा है. मामले में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि बीते फरवरी माह में बाजार के एक मुहल्ले में एक किशोर का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला था. मृतक की पहचान काको निवासी शशिभूषण राम के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई थी. इस मामले में मृतक के पिता ने पड़ोसी सूरज कुमार पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थी.

शराब बिक्री के आरोप में फरार अभियुक्त धराया

काको. पाली थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उत्तरसेरथू गांव निवासी सिंधु मांझी (पिता-योगेश्वर मांझी) है. मामले में थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में शराब बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और वह तब से फरार चल रहा था, जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. साथ ही आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन