Jehanabad : जिले में पर्याप्त स्टॉक के साथ एलपीजी आपूर्ति सामान्य

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएम के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, गैस एजेंसी संचालकों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. डीएम के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, गैस एजेंसी संचालकों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें. प्रशासन के अनुसार जिले में 13,737 बुकिंग के विरुद्ध 7,929 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. शुक्रवार को 1,354 सिलेंडर की होम डिलीवरी की गयी, जबकि औसत डिलीवरी समय घटकर 3.22 दिन रह गया है. जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी के तहत शुक्रवार को भी आठ स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया. अब तक जिले में कुल 603 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है. फिलहाल कहीं से भी अवैध कालाबाजारी की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. जिले में 24×7 कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06114-2230 पर भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. वहीं वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए गैस आपूर्ति संबंधी कोई आवेदन शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ. प्रशासन ने रेस्टोरेंट, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा बिल में “एलपीजी शुल्क” या अन्य अनुचित शुल्क वसूले जाने पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निगरानी का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन