Jehanabad : बत्तीस भंवरिया के समीप टोटो पलटने से तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बत्तीस भंवरिया के समीप टोटो पलटने से तीन घायल

शहर के बत्तीस भंवरिया के निकट शनिवार को एक टोटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उस पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद. शहर के बत्तीस भंवरिया के निकट शनिवार को एक टोटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उस पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार टोटो कोर्ट एरिया से जहानाबाद स्टेशन आ रही थी, तभी रास्ते में बत्तीस भंवरिया के निकट चालक द्वारा संतुलन को दिए जाने के कारण टोटो उलट गई. इस दुर्घटना में ज्ञांती देवी, तारा देवी के अलावा मो अख्तर घायल हो गए. दोनों महिलाएं दानापुर की रहने वाली हैं जो जहानाबाद के गौरक्षणी में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आयी थी. शादी में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह वह अपने घर लौट रही थी. जबकि मो अख्तर जहानाबाद के काजी दौलतपुर का निवासी है. वह भी अपने घर जा रहा था. तभी रास्ते में टोटो के पलटने के कारण तीनों लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन