Jehanabad : झपटमार ने छात्र का छीना मोबाइल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : झपटमार ने छात्र का छीना मोबाइल

नगर पंचायत के बैरामसराय गांव के समीप शुक्रवार की संध्या साइकिल पर सवार होकर जा रहे एक छात्र को मोबाइल छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

घोसी. नगर पंचायत के बैरामसराय गांव के समीप शुक्रवार की संध्या साइकिल पर सवार होकर जा रहे एक छात्र को मोबाइल छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में बेलई गांव के मो असरफ खान ने बताया कि मैं बीए का परीक्षा देकर जहानाबाद से घोसी आये थे और घोसी से अपने साईकिल पर सवार होकर अपने घर बेलई जा रहे थे. उसी दौरान बैरामसराय गांव के समीप पीछे से एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर तीन व्यक्ति आया और मेरे हाथ में लिए मोबाइल झप�� कर ले लिया और और मुझे साईकिल पर से धकेल दिया जिससे मैं जमीन पर गिर पड़ा और बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति मेरे मोबाईल लेकर उत्तर दिशा की ओर चला गया. पीड़ित मो असरफ द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घोसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन