ePaper

Jehanabad : प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

Updated at : 09 May 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष बजेंद्र कुमार और संचालन बीडीओ मनोज कुमार ने किया.

विज्ञापन

कलेर

. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष बजेंद्र कुमार और संचालन बीडीओ मनोज कुमार ने किया. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं का बारी-बारी से समीक्षा की गयी बैठक के दौरान स्वास्थ्य, जन वितरण प्रणाली, पेयजल व स्वच्छता विभाग, मनरेगा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल विकास परियोजना, विद्युत विभाग, कृषि, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी से विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गयी. इस दौरान जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर लाभुकों के बीच का अनाज वितरण सहित अन्य मामला सामने आया मनरेगा योजना द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई. इस दौरान सदस्यों द्वारा सभी विभागों के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण के योजनाओं में पारदर्शिता लाने की बात कही गयी. कार्यक्रम में बीस सुत्री उपाध्यक्ष पिंटू निषाद, मनोज कुमार, निर्मला कुमारी, कृष्ण उर्फ वकील पासवान संतोष कुमार, मो अज़ान अहमद, पिंटू कुमार, मुन्नी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन