Jehanabad : जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जनता दरबार मे जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आये नागरिकों ने अपनी व्यथाओं को जिला प्रशासन के समक्ष सीधे तौर पर रखा.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जनता दरबार मे जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आये नागरिकों ने अपनी व्यथाओं को जिला प्रशासन के समक्ष सीधे तौर पर रखा. जनता दरबार में 60 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना की जटिलताएं, बंदोबस्त एवं भूमि-अर्जन, बिजली आपूर्ति, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, श्रम कार्ड, सेवांत लाभ, कौशल विकास केंद्र में पंजीकरण से संबंधित आवेदन शामिल थे. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों की गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का निर्देश दिया.कई मामलों में मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा समाधान की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी मामलों को विधिवत पंजीकृत कर आगे की प्रक्रिया आरंभ की गई है, जबकि अधिनियम के बाहर की समस्याओं को भी शीघ्र निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया. जनता दरबार में उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक पूनम कुमारी, बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक माला कुमारी, आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रचना, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिता सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद ,वरीय उप समाहर्ता होमा इरफान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन