जहानाबाद में एसपी का औचक निरीक्षण, काको थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

जहानाबाद एसपी ने काको थाना क्षेत्र में अचानक पहुंचकर रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया. पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सोमवार की रात काको थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्ती व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए.

गश्ती और डायल-112 वाहन का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने काजीसराय में काको थाना की गश्ती वाहन तथा कररूवा पुल के समीप तैनात डायल-112 वाहन का निरीक्षण किया. उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गश्ती व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

संदिग्धों पर रखें विशेष नजर

एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित एवं सघन जांच की जाए. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रि गश्ती अपराध नियंत्रण का महत्वपूर्ण माध्यम है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
Baikunth Kumar

लेखक के बारे में

By Baikunth Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन