जहानाबाद में 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान, तिरंगा यात्रा से सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक होंगे आयोजन

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। डीएम ने जिलेवासियों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सभी नागरिकों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है.

तिरंगा यात्रा से लेकर रंगोली प्रतियोगिता तक होंगे आयोजन

अभियान के दौरान जिलेभर में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं प्रदर्शन, सेल्फी विद तिरंगा और 'हर घर तिरंगा' थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है.

ध्वज संहिता का पालन करने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं. साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया है.

राष्ट्रभक्ति का उत्सव बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

जिला प्रशासन ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, आस्था और एकजुटता का प्रतीक है. अभियान के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा.

Focus Keyword (English):


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन