अरवल ने समय सीमा के भीतर पूरी की CMR आपूर्ति, 60,990 मीट्रिक टन धान की हुई अधिप्राप्ति

Updated:
विज्ञापन

अरवल जिले ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. जिले ने 60,990 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति कर 41,572 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की है. यह सफलता जिला प्रशासन की नियमित निगरानी और सभी हितधारकों के प्रभावी समन्वय का परिणाम है.

विज्ञापन

अरवल: अरवल जिले ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. जिला प्रशासन की सतत निगरानी और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा तय अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक सीएमआर आपूर्ति सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई.

60,990.889 मीट्रिक टन धान की हुई अधिप्राप्ति

खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान जिले के 62 पैक्स एवं 4 व्यापार मंडलों द्वारा कुल 60,990.889 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई. इसके समतुल्य 41,572.59 मीट्रिक टन कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को निर्धारित समय के भीतर कर दी गई.

जिला प्रशासन ने की नियमित मॉनिटरिंग

धान अधिप्राप्ति से लेकर सीएमआर आपूर्ति तक की पूरी प्रक्रिया की जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की गई. समय-समय पर सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित न हो और लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके.

सभी हितधारकों के समन्वय से मिली सफलता

इस उपलब्धि में सहकारिता विभाग, राज्य खाद्य निगम, पैक्स, व्यापार मंडलों, राइस मिलरों तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. सभी हितधारकों ने आपसी समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित की.

समयबद्ध कार्यप्रणाली बनी सफलता का आधार

जिला प्रशासन ने कहा कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा और प्रभावी अनुश्रवण के कारण निर्धारित लक्ष्य तय समय-सीमा के भीतर हासिल किया जा सका. इससे किसानों, पैक्स और राज्य खाद्य निगम के बीच आपूर्ति व्यवस्था भी सुचारु बनी रही.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन