जहानाबाद: बराबर पहाड़ी में गूंजे जयघोष, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रुद्र महायज्ञ
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
जहानाबाद के ऐतिहासिक बराबर पहाड़ी पर रुद्र महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ. उदेरास्थान बराज से पवित्र जल लेकर निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
Jehanabad News: मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक बराबर पहाड़ी स्थित विश्वकर्मा मंदिर, महादेव विगहा से मंगलवार को रुद्र महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. गाजे-बाजे, जयघोष और धार्मिक भजनों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और श्रद्धालु शामिल हुए.
उदेरास्थान बराज से भरा गया पवित्र जल
कलश यात्रा महादेव विगहा से विभिन्न मार्गों से होते हुए उदेरास्थान बराज पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल अपने-अपने कलश में भरा और फिर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया. पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोष और भक्ति का माहौल बना रहा.
12 अगस्त तक चलेगा महायज्ञ
यज्ञ समिति के सदस्य राजेश कुमार, रविंद्र यादव, अर्जुन शर्मा, पीकू कुमार, गणेश यादव और नवल यादव ने बताया कि रुद्र महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 12 अगस्त तक किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि इस दौरान देश के प्रसिद्ध संत एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी देवकीनंदन भारद्वाज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा.
प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान
महायज्ञ के दौरान दूर-दराज से साधु-संतों का आगमन होगा. प्रतिदिन वेदी पूजन, हवन-आहुति, यज्ञ मंडप की परिक्रमा, धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ, धार्मिक अनुष्ठानों और श्रीमद्भागवत कथा का लाभ उठाने की अपील की है. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










