जहानाबाद में 57.9% कम हुई बारिश, डीएम ने पेयजल और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा करते डीएम

जहानाबाद में 57.9% वर्षा की कमी दर्ज की गई है. इसके बावजूद किसानों के प्रयास से 65.29% धान की रोपाई पूरी हो चुकी है. जिला पदाधिकारी ने पेयजल और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल उपलब्धता, खरीफ फसल की बुआई तथा सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

जिले में 57.9 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज

समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 57.9 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है. इसके बावजूद किसानों और कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से 65.29 प्रतिशत धान की रोपाई पूरी कर ली गई है. आवश्यकता को देखते हुए सीधी बुआई के लिए 100 क्विंटल धान बीज भी उपलब्ध है.

उदेरास्थान बराज से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा पानी

उदेरास्थान सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नदियों में जलस्तर कम होने के बावजूद उदेरास्थान बराज से उपलब्ध जल का प्रभावी प्रबंधन कर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अगस्त तक सामान्य वर्षा की संभावना कम है.

डीएम ने दिए कई अहम निर्देश

वर्षा की कमी को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित और परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को राज्य स्तर से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि कृषि कार्यों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

इसके साथ ही लघु सिंचाई विभाग को बंद पड़े सरकारी नलकूपों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश भी दिया गया.

पेयजल और सिंचाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने, समस्याओं की त्वरित रिपोर्टिंग करने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग तथा उदेरास्थान, जहानाबाद एवं घोषी सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित जिले के सभी अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन