ePaper

Jehanabad : कृषि फीडर को मजबूत करने में जुटा एसबीपीडीसीएल, 15 दिनों तक चलेगा काम

Updated at : 31 May 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : कृषि फीडर को मजबूत करने में जुटा एसबीपीडीसीएल, 15 दिनों तक चलेगा काम

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा इन दिनों कृषि फीडर को मजबूत करने में जुटा हुआ है. इसके लिए विभाग द्वारा कृषि फीडर के क्षेत्र में कई तरह का काम कर रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर

. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा इन दिनों कृषि फीडर को मजबूत करने में जुटा हुआ है. इसके लिए विभाग द्वारा कृषि फीडर के क्षेत्र में कई तरह का काम कर रहा है.

खासकर किसानों को कृषि कार्य के लिए कनेक्शन देने का काम भी तेजी से किया जा रहा है. विभाग द्वारा सबसे पहले पंचायत स्तर पर कृषि कार्य के लिए कनेक्शन देने के लिए विशेष कैंप का आयोजन जिले के प्रत्येक पंचायत में किया गया. इसके बाद 28 से 30 मई तक जिले के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में कैंप लगाकर किसानों को कृषि कार्य के लिए कैंप का आयोजन का कनेक्शन देने का काम किया गया है. इन कैंपों में जो भी किसान कृषि कार्य के लिए आवेदन किया उन सभी आवेदनों को जांच के बाद किसानों को कनेक्शन देने का काम कर दिया गया है जिससे किसानों को कनेक्शन लेने के लिए विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ा और बड़े ही आसानी से उन लोगों को कनेक्शन मिल गया.

खेतों तक पहुंचाया जा रहा तार व खंभा : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किसानों के हित में गांव में बिजली कनेक्शन देने के बाद तब खेतों तक बिजली पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है. प्रायः अधिकतर गांव के बधार में भी बिजली का पोल गाड़ कर उस पर बिजली का तार ताना जा रहा है और किसानों को कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है ताकि किसान चोरी- चुपके बिजली का प्रयोग नहीं कर सके. इसके अलावा किसी फीडर के क्षेत्र में जो भी किसान निजी ट्रांसफाॅर्मर लगाना चाह रहे हैं, उन्हें बहुत आसानी से विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया जा रहा है. यही वजह है कि अब तक कृषि कार्य के लिए जिलों में 2400 से ऊपर बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है तथा लगभग 500 ट्रांसफाॅर्मर भी किसानों को लगा दिया गया है. यही नहीं, विभाग द्वारा कृषि फीडर को मजबूत करने के उद्देश्य से ही 15 मेगावाट बिजली भी अलग से दे रही है, ताकि किसान खेत में आसानी से पटवन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन