जहानाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के काको में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा औलियाचक मोड़ के समीप हुआ. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तिवारी बीघा निवासी संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल अनीश कुमार और भूरू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया.

खेत से काम निपटाकर ब्लॉक की ओर जा रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत में काम निपटाने के बाद पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर ब्लॉक की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान औलियाचक मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार कि सड़क पर दूर जा गिरे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी. बाइक से टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित किया

हादसे में तिवारी बीघा निवासी संजय कुमार की हालत बेहद गंभीर थी. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं तिवारी बीघा निवासी अनीश कुमार और सातनपुर गांव निवासी भूरू यादव गंभीर रूप से घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया.

प्रत्यक्षदर्शी ने बतायी हादसे की पूरी कहानी

तिवारी बीघा निवासी प्रत्यक्षदर्शी रमेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक बाइक से ब्लॉक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने शुरू की कार चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.

संजय की मौत से गांव में पसरा मातम

संजय कुमार की मौत की खबर मिलते ही तिवारी बीघा गांव में मातम पसर गया. हादसे की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रोहतास में सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को बाइक ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन