जहानाबाद में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप. पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
जहानाबाद के राजा बाजार इलाके में एक नाबालिग बच्चे के साथ काम दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा है. घटना के बाद पीड़ित बच्चे की हालत बिगड़ गई. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता की लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बच्चे ने परिजनों को बताई आपबीती
शिकायत के अनुसार, राजा बाजार निवासी मुनारीक साव उर्फ लंगड़ा पर आरोप है कि उसने काम कराने का झांसा देकर बच्चे को अपने घर बुलाया और उसके साथ यौन शोषण किया. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. रोते हुए उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद परिजन तुरंत नगर थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी.
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पीड़ित के पिता के आवेदन के आधार पर नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं, पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










