जहानाबाद: घोसी के शाहपुर पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 25 आवेदनों में छह का मौके पर हुआ निष्पादन

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
जॉब कार्ड देते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

जॉब कार्ड देते अधिकारी

घोसी के शाहपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया. जानें पूरी खबर...

विज्ञापन

Jehanabad News: घोसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर के पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना था. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं एवं आवेदन लेकर पहुंचे.

विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया. शिविर प्रभारी सह संयुक्त सचिव एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत पात्र मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए. वहीं कई योग्य लाभुकों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सके.

25 आवेदन प्राप्त, छह का मौके पर हुआ निष्पादन

उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हों और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जा सके. शिविर के दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए. सभी 25 आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया. इनमें से छह मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर आवेदकों को राहत प्रदान की गई.

आपूर्ति विभाग से जुड़े सबसे अधिक आवेदन

प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक सात आवेदन आपूर्ति विभाग से संबंधित रहे, जिनमें राशन कार्ड, नाम जोड़ने, सुधार एवं अन्य समस्याएं शामिल थीं. शिविर में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई.

कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे और उन्होंने समन्वित रूप से लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया. ग्रामीणों ने सहयोग शिविर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है तथा उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज होती है.


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन