जहानाबाद में रथ यात्रा के दौरान महिला का सोने का चेन झपटा, चार महिला चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सांकेतिक तस्वीर
जहानाबाद में रथ यात्रा के दौरान महिला चोरों ने एक महिला की सोने की चेन झपट ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jehanabad chain snatching: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप रथ यात्रा में शामिल होने गई एक महिला का सोने का चेन महिला चोरों ने झपट लिया और मौके से फरार हो गईं. इस संबंध में सब्जी मंडी निवासी अंजू देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बीते दिन शहर के इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह गांधी मैदान के समीप पहुंची थीं. इसी दौरान समूह बनाकर चार संदिग्ध महिलाएं उनके पास पहुंचीं और उन्हें घेर लिया.
भीड़ का फायदा उठाकर झपटा सोने का चेन
अंजू देवी ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला चोरों ने उन्हें धक्का दे दिया और उनके गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गईं. घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन रथ यात्रा में बज रहे डीजे की तेज आवाज के कारण उनकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दी. उन्होंने बताया कि जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक सभी संदिग्ध महिलाएं मौके से फरार हो चुकी थीं.
पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










