दहेज हत्या मामलों पर SP सख्त, लंबित केसों में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक

जहानाबाद एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक

Jehanabad News: जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने दहेज हत्या के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी थाना अध्यक्षों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और समयबद्ध जांच पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Jehanabad News (संजय अनुराग): जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जिले में दहेज हत्या के मामलों को लंबित रखने के मामले में काफी सख्त रूख अख्तियार किया है. उन्होंने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सभी थाना अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में जिले के विभिन्न थानों में लंबित पड़े दहेज हत्या के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई. एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को सख्त लफ्जों में कहा कि दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

ऐसा नहीं करने वाले संबंधित थाना अध्यक्ष और जांच अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने दहेज हत्या जैसे गम्भीर मामले में आरोपी की गिरफ्तारी लंबित रहने पर गहरी नाराजगी जाहिर की. ऐसे संवेदनशील मामलों में अनुसंधान कर केस डायरी लिखने में भी इन्वेस्टिगेशन ऑफीसरों को तेजी लाने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों में लंबित पुराने एवं वर्तमान दहेज हत्या के कांडों का तेजी से निपटारा करने का कड़ा निर्देश जारी किया है.

वैज्ञानिक साक्ष्यों पर रहेगा जोर

एसपी ने जांच अधिकारियों (IOs) से यह भी कहा कि मामलों की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाए. पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्षों और इन्वेस्टिगेटिंग ऑफीसर को वैज्ञानिक तरीके से सभी साक्ष्यों को जुटा कर केस डायरी को पूरा कर न्यायालय में समय पर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया. जिससे कि चिन्हित दोषियों को समय पर कड़ी से कड़ी सजा मिल सके.

महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जहानाबाद की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में एएसपी, डीएसपी और एसडीपीओ के अलावा जिले के सभी आंचल के प्रभारी और विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थे.

Also Read: जहानाबाद में दहेज हत्या और शराब माफिया पर शिकंजा, 24 घंटे में 10 अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन