जहानाबाद: घोसी में चार लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

घोसी थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के खिरौटीगढ़ गांव से पुलिस ने चार लीटर अवैध देसी शराब के साथ सरीता देवी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Jehanabad illegal liquor: पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खिरौटीगढ़ गांव से एक महिला को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान सरीता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से चार लीटर अवैध देसी शराब बरामद कर जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खिरौटीगढ़ गांव में छापेमारी की. तलाशी के दौरान सरीता देवी के पास से चार लीटर देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब को जब्त करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शराब की आपूर्ति से जुड़े लोगों की होगी पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जा रही थी. पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

घोसी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी व्यक्ति को शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन